..................... कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका को नेटफ्लिक्स ने 85 करोड़ में खरीदा | Kartik Aaryan’s film Dhamaka sold to Netflix for whopping Rs 85 crore? - Hindi Filmibeat

कार्तिक आर्यन की 'धमाका' सिनेमाघर नहीं, ओटीटी पर होगी रिलीज- नेटफ्लिक्स के साथ भारी भरकम डील?

हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का एलान किया गया था। राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह कार्तिक की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ऐसे में निर्माता इसे जल्द से जल्द रिलीज करना चाह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अफवाह है कि धमाका की राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिये हैं।

बता दें, कार्तिक ने इस फिल्म की शूटिंग महज 10 दिनों में ही खत्म कर दी थी। यह एक रिकॉर्ड है। धमाका की शूटिंग 14 दिसंबर को शुरू हुई थी और कार्तिक ने इसके लिए 14 दिन की डेट्स दी थीं। लेकिन कार्तिक ने अपना काम 10 दिनों में ही पूरा कर दिया।

Kartik Aaryan

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्‍म को नेटफ्लिक्स को भारी भरकम दाम में बेच दिया है। बताया जा रहा है कि यह डील 85 करोड़ में फाइनल की गई है। आने वाले कुछ दिनों में रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है।

शादी के बाद वरुण धवन की पहली ट्विट- बधाइयों के लिए फैंस को कहा धन्यवाद, शेयर की शादी की PHOTOS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X