अक्षय कुमार का धमाकेदार बिग बजट ओटीटी प्रोजेक्ट, 2021 अंत में शुरु होगी ये एक्शन- थ्रिलर सीरिज?
अक्षय कुमार अब ओटीटी पर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। पिछले साल अक्षय कुमार की पहली वेब सीरीज 'दि एंड' को लेकर जोरशोर से घोषणा की गई थी। अमेज़न प्राइम वीडियो का यह प्रोजेक्ट एक भारी भरकम बजट पर तैयार होने वाला है। यह एक एक्शन- थ्रिलर सीरिज होगी, जो फ्यूचरिस्टिक टाइमलाइन पर बनेगी, लिहाजा इसे प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'दि एंड' 2021 के अंत तक फ्लोर पर आएगी। इसके कई सीज़न आएंगे और खबरों के अनुसार अक्षय कुमार को इसके लिए 90 करोड़ की फीस दी गई है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे मंहगा भारतीय शो होगा।

पहले बताया जा रहा है कि 2021 मध्य तक इसे शुरु कर दिया जाएगा, लेकिन शो के स्केल को देखते हुए इसके प्री- प्रोडक्शन में और भी समय लगने की संभावना है।
बहरहाल, वेब सीरिज के अलावा, आने वाले 15 महीनों में अक्षय कुमार की 7 फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में एक्शन, रोमांस, फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी, सभी तरह की फिल्में शामिल हैं।
5 महीनों से बंद हैं सिनेमाघर- मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने की केंद्र से सिनेमाघरों को खोलने की अपील


Click it and Unblock the Notifications