याकू...'दिया और बाती' में अखिलेंद्र बने खलनायक
इस बार भी वह खलनायक के ही रोल में टीवी पर नजर आयेंगे। खबर है कि स्टार प्लस के सुपरहिट धारावाहिक 'दीया और बाती हम' में अखिलेंद्र मिश्रा विलेन बनकर लोगों को हैरान करने जा रहे हैं।
और मधुबाला में होगी पुराने 'आरके' की वापसी..
अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा 'दीया और बाती हम' में इस नकारात्मक भूमिका को लेकर उत्साहित हैं। धारावाहिक में वह एक उग्रवादी गुट के सरगना की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अखिलेंद्र ने कहा, "मैंने इस धारावाहिक के बारे में बहुत सी अच्छी बातें सुनी हैं। यह एक बहुत जबर्दस्त संदेश के साथ आता है, जो दर्शकों के लिए एक बेहद रचनात्मक तरीके से पेश किया गया है। मुझे भूमिका का इंतजार है।"
Did You Know: अखिलेंद्र मिश्रा कई बड़ी फिल्मों के हिस्सा रह चुके हैं
उन्होंने कहा, "पहली बार मैं एक ऐसे धारावाहिक में नकारात्मक भूमिका निभा रहा हूं, जिसकी एक पुलिसिया पृष्ठभूमि है।" गौरतलब है कि 'दीया और बाती हम' स्टार प्लस पर सोमवार-शनिवार रात नौ बजे प्रसारित होता है। यह एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो तमाम बाधाओं के बावजूद भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनने का सपना देखती है।
Did You Know: अखिलेंद्र मिश्रा 'लगान', 'सरफरोश', 'गंगाजल', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'शूटआउट एट लोखंडवाला' सरीखी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
