Bigg Boss: अब एजाज़ खान करेंगे अली से सीधी बात, नो बकवास!
बिग बॉस हल्ला बोल अपने आखिरी पड़ाव पर है लेकिन शो के ट्विस्ट हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे। शो में वापस दिखाई देंगे घर से निकाल दिए गए एजाज़ खान। और उपेन पटेल की तरह एजाज़ के भी घर में आने का एक मकसद है।
गुरूवार की रात के एपिसोड में एजाज़ खान की घर में एंट्री दिखाई गई है। बिग बॉस में एजाज की एंट्री के बाद कहते हैं कि कुछ सवालों के जवाब लेने और पुराने हिसाब को बराबर करने के लिए एजाज़ की एंट्री हो रही है।
गौरतलब है कि अली कुली मिर्ज़ा पर हिंसा का प्रयोग करने के लिए एजाज़ को घर से बिग बॉस ने निकाल दिया था। घर से बेघर होने का बाद एजाज़ ने शो से खुद को इस तरह से निकाले जाने का जमकर विरोध किया था।
इस हफ्ते शो से बाहर हुई संभावना सेठ ने ट्वीट किया और लिखा - गेस करो कौन बिग बॉस में वापस आ रहा है? सबकी वाट लगेगी। अली और एजाज़ के झगड़े के दौरान संभावना सेठ ने एजाज को सपोर्ट किया था। घर से बाहर होने के बाद एजाज़ लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपील कर हैं कि वे गौतम गुलाटी के लिए ट्वीट करें और उन्हें जिताएं।


Click it and Unblock the Notifications
