बिग बॉस 8 नहीं जाएंगे अजय..तनीषा या शाहरुख कौन है वजह!
अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच कुछ समय पहले अनबन की खबरों ने काफी सुर्खियां बनाई थीं। लेकिन हाल ही में शाहरुख व अजय देवगन एक दूसरे के साथ कई बार देखे गये। शाहरुख ने अजय देवगन को गले से लगाया यहां तक कि अजय ने ये भी कहा कि भले ही हम लोग साथ में ड्रिंक नहीं करते लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम एक दूसरे के दुश्मन हैं।
वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन और सलमान खान के बीच किसी तरह के अनबन की खबरें कभी सुनने में नहीं आईं। लेकिन पिछले साल बिग बॉस में अजय देवगन की साली तनीषा मुखर्जी को लेकर यह खबरें जरुर आई थीं कि अजय ने सलमान को कहा था कि वो तनीषा को बिग बॉस से बाहर निकलवा दें। क्योंकि अरमान के साथ उनके संबंधों को लेकर बाहर लोग काफी बातें कर रहे हैं।
आखिर अजय देवगन क्यों नहीं आ रहे हैं बिग बॉस में?
लेकिन सलमान खान ने अजय की ये बात नहीं मानी। तो इस बात को लेकर अजय सलमान से खफा भी हो गये। हालांकि सलमान खान या अजय देवगन में से किसी ने भी इस खबर को लेकर कोई कमेंट नहीं किया। अब एक्शन जैक्ससन फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनाक्षी अकेले बिग बॉस के मंच पर पहुंची इसके पीछे लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिये हैं।
अजय के बिग बॉस ना जाने के पीछे दो वजहें हो सकती हैं या तो शाहरुख खान की वजह से अजय बिग बॉस नहीं पहुंचे हो सकता है या फिर पिछले साल तनीषा को लेकर उनकी सलमान से जो खटपट हुई थी उस वजह से वो नहीं गये। शाहरुख खान की वजह थोड़ी सी बेमतलब नज़र आ रही है क्योंकि हाल ही में शाहरुख व सलमान तो एक दूसरे के साथ नाचते गाते व मस्ती करते दिखे थे। तो आखिर वजह है क्या अजय के बिग बॉस में ना जाने की।


Click it and Unblock the Notifications












