SRK की जगह लेने को बेताब अजय, कहा, रोमांटिक रोल करना चाहता हूं

बॉलीवुड के ‘एक्शन हीरो' की लिस्ट में जिन दो एक्टरों का नाम टॉप पर आता है, वे हैं अक्षय कुमार और अजय देवगन। हालांकि, ये दोनों ही एक्टरर्स अपनी कॉमेडी के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। लेकिन अब अजय देवगन अपनी इस छवि से निकलना चाहते हैं।

एक्शन हीरो की छाप लग जाने से इंकार करते हुए अजय देवगन ने कहा कि वह रोमांटिक फिल्मों में अभिनय करने में भी खुद को सहज महसूस करते हैं। अजय ने कहा कि एक्शन फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक किरदारों में खुद को कंर्फटेबल महसूस करता हूं।

आपको बता दें, अजय देवगन की फिल्म एक्शन-जैक्सन 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा , यमी गौतम और मनस्वी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म है।

अजय देवगन का कहना है कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं। रोमांटिक रोल पर बात करते हुए अजय ने कहा कि, उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'गंगाजल' जैसी फिल्मों में भी रोमांटिक रोल किए हैं, जिसे काफी पसंद किया गया है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे हर किस्म की फिल्म में काम करने का मौका मिला।

बहरहाल, अजय देवगन की इन बातों से लगता है, जल्द ही वे हमें किसी रोमांटिक फिल्म में दिखने वाले हैं। खैर, हमें इंतजार रहेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X