..................... Did Ajay Devgan pointed to Shahrukh Khan for 100 crore club unsuccesful films? - Hindi Filmibeat

क्या अजय ने ऐसा शाहरूख का मज़ाक उड़ाने के लिए कहा?

अपनी आगामी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रचार के लिये अजय देवगन रोज़ इंटरव्यू और प्रेस कांफ्रेन्स में बिज़ी हैं। उन्होंने एक ताज़ा इंटरव्यू में कहा कि 100 करोड़ क्लब उन्हें कभी भी ज़्यादा असर नहीं करता। लेकिन इसके बाद जो उन्होंने कहा वो सुनने लायक था।

अजय ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि बहुत सी ऐसी फिल्में हैं जो 100 करोड़ कमाकर भी सफल नहीं हो पातीं। अब देखा जाए तो हाल फिलहाल में केवल हैप्पी न्यू ईयर ही ऐसी एक फिल्म थी जिसने कमाई तो की पर दर्शकों ने जमकर इस फिल्म का मज़ाक उड़ाया। हालांकि अजय ने किसी का नाम नहीं लिया पर शायद उनका इशारा शाहरूख खान की तरफ ही था।
पढ़िए:कहानी की बैंड: कहां कहां से चुराई गई थी हैप्पी न्यू ईयर
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी अजय देवगन ने कहा था कि उन्हें बाकी स्टार्स की तरह मार्केटिंग नहीं आती और वो सुपरस्टार हैं अपनी पहली ही फिल्म से...पढ़िए उनका पूरा बयान - मैं खुद को बेच नहीं सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि बतौर अभिनेता मारधाड़ वाली फिल्मों के साथ रूमानी फिल्मों में भी खुद को सहज महसूस करते हैं। सिंघम से एक्शन सीरीज की लाइन लगाने वाले अजय एक्शन जैक्सन में डबल रोल करते नज़र आएंगे। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और यामी गौतम भी रोमांस करती आएंगी।
पढ़िए : कहानी की बैड:कल हो न हो, शाहरूख क्यों नहीं थे NORMAL पड़ोसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X