CONFIRM:दिव्यांका के बाद करण का भी ब्रेकअप, शादी का एलान!

[टेलीविजन] टीवी की सबसे चर्चित जोड़ी रमन कुमार भल्ला और इशिता। बात हो रही है ये है मोहब्बतें की लीड जोड़ी करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी। हाल ही में दिव्यांका के फैन्स का दिल तब टूटा जब उनका ब्रेकअप 7 साल के रिलेशनशिप के बाद हुआ। दिव्यांका बनूं मैं तेरी दुल्हन के कोस्टार शरद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप में थी।

खैर, वहीं काम्या पंजाबी के साथ एक्सट्रा स्पेशल फ्रेंडशिप वाले करण पटेल ने भी काम्या के साथ अपने रिलेशनशिप को कभी भी स्वीकार नहीं किया। हालांकि गपशप गली में हमेशा ही ये चर्चा रही है कि दोनों साथ हैं। फैन्स को भी इनका साथ काफी पसंद था। लेकिन करण ने सबका दिल तोड़ ही दिया।

सूत्रों के अनुसार उनके परिवार को काम्या का साथ पसंद नहीं था। काम्या पंजाबी टीवी की दुनिया का जाना माना नाम है। वो तलाकशुदा हैं और उनके एक बेटी भी है। यही बात करण की फैमिली को पसंद नहीं थी।

खैर करण ज़िंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने अंकिता भार्गव के साथ शादी का एलान कर दिया है। माना जा रहा है कि उनकी इस लव स्टोरी के हीरो हैं उनके ऑन स्क्रीन भाई रोमी यानि कि अली गोनी। अंकिता भार्गव टीवी में काफी समय से सक्रिय हैं।

लेकिन जो आपको नहीं पता होगा वो ये कि अंकिता इशिता के ऑनस्क्रीन अप्पा यानि मिस्टर अइयर की ऑफ स्क्रीन बेटी है। यानि कि अब करण पटेल रील से उतरकर रियल में मिस्टर अइयर के दामाद बनने वाले हैं।

करण ने ट्वीट करके अपनी शादी का एलान किया है वहीं अंकिता के लिए लिखा कि हर अच्छे इंसान के ज़िंदगी में आने के लिए काफी इंतज़ार करना पड़ता है। पर ये इंतज़ार काफी अच्छा है। उन्होंने अपने फैन्स से दुआएं भी मांगी।
ALL THE BEST KARAN Smile

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X