ब्रेक अप के बाद शुरु हुए रमन और इशिता के हॉट सीन्स
अक्सर ब्रेक अप के बाद तो अक्सर लोग उदास हो जाया करते हैं, पुरानी ही यादों से जुझते रहते हैं। लेकिन हमारी टीवी इंडस्ट्री में तो भई ब्रेक अप क्या किसी की मौत के बाद भी संभलने के लिए वक्त नहीं मिलता। आखिर रोज रोज इन शो की शूटिंग करनी जो जरुरी होती है नहीं तो दर्शकों को अगर एंटरटेनमेंट नहीं मिला तो इस कॉम्पीटीशन के समय में एक सीरियल से दूसरे पर स्विच करने में देर नहीं होती।
फिल्हाल हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस की खूबसूरत प्यार भरी जोड़ी रमन और इशिता की। शो ये है मोहब्बतें के ये कपल हाल ही में अपनी निजी जिदंगी में ब्रेक अप की धार पर चलकर आए हैं। इशिता यानी दिव्यांका का अपने ब्वॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा के साथ और रमन यानी करन का अपनी गर्लफ्रैंड काम्या पंजाबी के साथ कुछ गलतफहमियों के चलते ब्रेक अप हो गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि टीवी शो में एक दूसरे से अब तक दूर रहे दोनों आजकल काफी हॉट और स्टीमी सीन्स करते दिख रहे हैं।
हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में इशिता और रमन को होली खेलते हुए और उसके बाद एक दूसरे के करीब आते दिखाया गया। हालांकि इस दूरी को मिटाने के लिए निर्देशक ने थोड़ा और वक्त लेने में समझदारी दिखाई और सीन को बीच में ही ब्रेक कर दिया। लेकिन दर्शक इस बात से हैरान है कि अभी अभी अपनी निजी जिंदगी में टूटे दिल से जूझ रहे इन कलाकारों को परदे पर इस तरह के सीन करने में कितनी दिक्कत का सामना करना पड़ा होगा।
खैर जो भी हो निजी जिदंगी में होने वाली बातों का असर कलाकारों की प्रोफेशनल जिदंगी पर नहीं पड़ना चाहिए और दिव्यंका व करन को ये अच्छी तरह पता है। दो देखते हैं आगे इन किरदारों की जिंदगी में और क्या क्या नये पहलू आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
