एक बार फिर साथ दिखेगी बिग बॉस की यह कंट्रोवर्सियल जोड़ी..

[टेलीविजन] बिग बॉस में अपनी नजदीकियों की वजह से खबरों में छाने वाले कपल करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल एक बार फिर साथ दिखने वाले हैं। जी हां, दोनों एक बार फिर टेलीविजन शो का हिस्सा बनने वाले हैं। करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' में साथ-साथ थिरकते दिखेंगे।

karishma tanna

छोटे पर्दे पर काम कमा चुकीं करिश्मा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कॉमेडी सर्कस महा-संग्राम' और 'बाल वीर' जैसे शो में काम कर चुकीं हैं। वहीं, वह 'टीना और लोलो' फिल्म में सनी लियोन के साथ भी नजर आएंगी। जबकि उपेन पटेल '36 चाइना टाउन', 'नमस्ते लंदन' और 'अजब प्रेम की गजब कहानी' जैसे फिल्मों में दिख चुके हैं।

पढ़ें- 'बिग बॉस लवबर्ड्स' उपेन और करिश्मा का पहला वैलेंटाइन डे

करिश्मा और उपेन बिग बॉस शो के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ ही देखा जाता है।बिग बॉस सीजन 8 खत्म हुए एक महीना बीत चुका है। और यह कपल उसके बाद एक साथ हैं। यहां तक कि दोनों ने अपनी जोड़ी को नाम भी दिया है..UpMa..आप समझ ही गए होंगे कि जिस तरह दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं, उसी तरह दोनों ने अपने नामों को भी जोड़ लिया है।

बहरहाल, उम्मीद करते हैं कि नच बलिए में इस कपल को देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X