6 साल पूरे करने के बाद शूट हुआ उतरन का आखिरी सीन
साल 2008 में शुरू हुए कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक उतरन का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। दो सहेलियों की इस कहानी को दर्शकों ने इतना सराहा कि घर-घर में इच्छा और तपस्या का नाम लोकप्रिय हो गया। लेकिन हर अच्छी कहानी का एक अंत होता है और इसी लिए उतरन को भी बंद करने का फैसला लिया गया। सीरियल का आखिरी सीन भी शूट हो गया और हमारी इचकी इस मौके पर बहुत भावुक हो गईं। सीरियल का आखिरी एपिसोड 16 जनवरी को दिखाया जाएगा।
इच्छा और तपस्या के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। लेकिन अब दर्शक एक ही ट्रैक से ऊब चुके थे। इच्छा और मीठी का किरदार निभा रहीं टीना दत्ता "उतरन" के आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान बेहद भावुक हो गई और रो पडीं। टीना ने शूटिंग के आखिरी दिन गुरूवार को कहा कि छह साल एक लंबा सफर रहा। हर क्षण बहुत महत्वपूर्ण है। शो के सेट पर हमने खूबसूरत पल बिताए। मैंने अयूब खान, नानी (प्रतिमा काजमी), दामिनी जी (वैशाली ठक्कर) से काफी कुछ सीखा।
ALSO READ: उतरन के साथ इ़न सीरियलों को भी कहना चाहिए बाय
टीना ने प्रशंसकों और दर्शकों को धन्यवाद भी दिया। उनका कहना था कि दर्शकों ने उन्हें बहुत प्यार दिया। उनके सहयोग के बगैर वो यहां तक नहीं पहुंचती।


Click it and Unblock the Notifications












