Breathe- अभिषेक बच्चन का डिजिटल डेब्यू- First Look ने किया धमाका- एकदम शानदार
अभिनेता अभिषेक बच्चन काफी समय से किसी शानदार फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन इस समय उनको लेकर एक धमाकेदार खबर आ रही है। काफी समय से वेब सीरीज ब्रीद को लेकर चर्चा में चल रहे अभिषेक बच्चन का पहला लुक अब रिलीज हो गया है। अभिषेक बच्चन इस फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगे और दमदार किरदार के साथ लोगों का मनोरंजन करेंगे।
ट्रे़ड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए पहला लुक अभिषेक बच्चन का साझा किया है और लिखा है कि.. फर्स्ट लुक.. अभिषेक बच्चन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। ब्रीद का पहला लुक.. इसमें नित्या मेनन, अमित साध और सियामी खेर भी नजर आएंगी। 10 जुलाई से सिर्फ अमेजन प्राइम वीडियो पर। गौरतलब है कि इस धमाकेदार वेब सीरीज में अभिनेता अमित साध एक बार फिर अपनी पुरस्कार विजेता भूमिका सीनियर इंस्पेक्टर कबीर सावंत को दोहराते हुए नज़र आएंगे।
मौत से पहले ही हो गया सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का ब्रेकअप? इस निर्देशक ने किया खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications