मौत से पहले ही हो गया सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का ब्रेकअप? इस निर्देशक ने किया खुलासा!
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ऐसी गुत्थी हैं जो कि उलझी हैं और सुलझने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार डिप्रेशन में चल रहे सुशांत ने खुदकुशी कर ली थी और लोग इस बात से अभी भी अंजान हैं कि आखिरकार क्यों इस शानदार एक्टर को ये कदम उठाना पड़ा। इसके अलावा जो मामला काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है वो उनकी खास दोस्त रिया चक्रवर्ती से उनकी रिश्ते का।
खबरों की मानें तो काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन किसी ने भी अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं किया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सुशांत कि मौत के कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था और दोनों में अनबन चल रही थी? हालांकि इसके बारे में सच्चाई किसी को नहीं पता है लेकिन फिल्म निर्देशक रूमी जाफरी ने इसको लेकर कुछ कहा है।
साहिल खान ने बॉलीवुड के खान सुपरस्टार पर लगाया गंभीर आरोप- 'मुझे फिल्मों से निकलवा दिया था'
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











