बॉलीवुड ने आमिर के शो को पसंद किया
फिल्मी कलाकारों ने पहली बार प्रसारित हुए इस कार्यक्रम की ट्विटर पर जमकर सराहना की है और सामाजिक एवं असल जिंदगी के मुद्दों पर आधारित शो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पलाश सेन ने सत्यमेव जयते को भेजा नोटिस
इस शो के पहले एपिसोड में भारत में कन्या भ्रूणहत्या के मुद्दे को उठाया गया। इस शो में दिल्ली, मध्य प्रदेश और अहमदाबाद की तीन महिलाओं के मामलों के आधार इस विषय को पेश किया गया। इस बारे में प्रीति जिंटा ने लिखा, आमिर खान को सत्यमेव जयते में कन्या भ्रूणहत्या पर चर्चा करते हुए देख रही हूं, मैं उनके इस प्रयास को सलाम करती हूं और उन्हें एक महिला के तौर पर धन्यवाद देती हूं।
सलमान खान ने लोगों से इस शो को देखने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा, आप अपना रविवार स्टार प्लस पर आमिर खान के सत्यमेव जयते के साथ बिताएं। सुबह ठीक 11 बजे इसे गंवाएं नहीं।
उधर, फरहान अख्तर ने कहा, सत्यमेव जयते। दिलों से जुड़ा एक कार्यक्रम। दिया मिर्जा ने कहा, मैं हमेशा से इस तरह का कार्यक्रम चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications
