सत्यमेव जयते के एंथम को लीगल नोटिस

इस बैंड के सिंगर पलाश सेन ने शो के क्रिएटिव टीम को इसके बाबत लीगल नोटिस भेजा है। सत्यमेव जयते का पहला ऐपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इसके बारे में पलाश का कहना है कि शो का ट्रेलर और थीम सॉग काफी समय से दिखाए जा रहे हैं लेकिन मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
लेकिन जब मैंने इसे सुना, तो हैरान रह गया। यह तो मेरी बैंड यूफोरिया के एलबम 'फिर धूम' के एक गाने से मिलता जुलता है। इस गाने का नाम भी सत्यमेव जयते था। हां यह भी है कि बाकी गाने के शब्द और ट्यून हमारे गीत से पूरी तरह अलग हैं।
आमिर के इस पहले दिन के एपिसोड में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर प्रकाश डाला गया। इस शो के सेट पर बैठे लोग जितने भावुक दिखे उतने ही आमिर भी इस शो में खो गए। इसमें कुछ ऐसे लोगों को दिखाया गया जो इस जुल्म का शिकार हो चुकी हैं और उन्होंने बड़ी ही मशक्कत के बाद अपनी नन्ही सी जान को बचाया है।


Click it and Unblock the Notifications











