'फराह की दावत' नहीं, इस कुकिंग शो में नजर आएंगे आमिर खान!
[बॉलीवुड न्यूज] एक ओर जहां बॉलीवुड के कई सितारे फराह खान के कुकरी शो 'फराह की दावत' में दिख रहे हैं। वहीं, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'मास्टर शेफ इंडिया 4' में बतौर जज नजर आने वाले हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक, शो के निर्माताओं ने फिनाले के लिए आमिर को जज बनने का प्रस्ताव दिया है।

आपको बता दें, आमिर खान के लिए पहला एक्सपियरेंस होगा जब वे किसी कुकरी शो में नजर आएंगे। पाक कला आधारित यह रिएलिटी शो काफी पॉपुलर है। लिहाजा फिनाले में आमिर को देखना दर्शकों के लिए काफी अच्छा सरप्राइज साबित हो सकता है। आपको बता दें, 'मास्टर शेफ इंडिया 4' एक शाकाहारी शो है और इधर यह भी खबर है कि आमिर भी बुधवार से शाकाहारी बन गए हैं।
पढ़ें- जानिए कैसी होगी मिस्टर परफेक्शनिस्ट की परफेक्ट B'Day पार्टी
माना जाता है 'सत्यमेव जयते' की वजह से आमिर खान स्टार प्लस से काफी लंबे समय से जुड़े हैं। लिहाजा, 'मास्टर शेफ इंडिया 4' के निर्माताओं ने उन्हें शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, लग रहा है आमिर खान भी इस प्रस्ताव को गंभीरता से ले रहे हैं। तभी तो वे मछली, चिकन, मांस और अंडे छोड़कर अब पूरी तरह शाकाहारी हो चुके हैं। उन्होंने दूध और दूध से बनी सभी चीजें खाना छोड़ दिया है।
वहीं, आमिर ने शाकाहारी बनने के पीछे अपनी पत्नी किरण राव को वजह बताया है। आमिर कहते हैं कि किरण खुद एक शाकाहारी हैं और हाल ही में उन्होंने आमिर को एक ऐसा वीडियो दिखाया, जिसमें कुछ डॉक्टर्स ने ये साफ किया है कि इन सभी चीजों का त्याग करने से कम से कम 15 बीमारियों से लड़ा जा सकता है। लिहाजा, इसके बाद आमिर ने मन ही मन ठानी कि वे शाकाहारी हो जाएंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












