'पुष्पा 2: द रूल' के दूसरे गाने "अंगारों- द कपल सॉन्ग" का प्रोमो रिलीज, इस दिन आएगा पूरा गाना

By Filmibeat Desk
pushpa the rule rashmika mandanna allu arjun

मैथरी मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर मच अवेटेड 'पुष्पा 2: द रूल' को प्रोड्यूस किया है। मेकर्स द्वारा एक जबरदस्त टीज़र और हिट सॉन्ग 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज करने के बाद फिल्म ने बड़ी चर्चा बटोरी है।

इन सब के बीच मेकर्स ने कल रश्मिका मंदाना का श्रीवाली पोस्टर जारी किया, जिसमें दूसरे गाने की घोषणा की गई है, जिसके बाद से एक्साइटमेंट अपने चरम पर देखने मिल रहा है। ऐसे में सभी की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म के दूसरे सॉन्ग 'अंगारों' (द कपल सॉन्ग) का प्रोमो रिलीज कर दिया है।

'वो पीछे से आया और..' 15 साल की उम्र में सोनम कपूर के साथ अधेड़ ने की थी घिनौनी हरकत, थिएटर के बाहर...

मेकर्स ने फिल्म के सेट से रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के रूप में पेश करते हुए एक दिलचस्प टीज़र जारी किया है। प्रोमो से पता चलता है कि यह गाना 'सामी सामी' की तरह एक रोमांटिक नंबर होने वाला है, जिसमें अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा राज और रश्मिका मंदाना यानी श्रीवल्ली के बीच प्यार देखने मिलने वाला है।

इस सॉन्ग को देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है, लिरिक्स चंद्र बोस ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने इसे गाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "द कपल सॉन्ग अनाउंसमेंट वीडियो।

पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और फिल्म की पॉपुलैरिटी हर जगह दिखाई दे रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।

अल्लू अर्जुन का जबरदस्त लुक काफी पॉपुलर हो गया है। फिल्म एक एंटरटेनिंग कमर्शियल हिट होने का वादा करती है। अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2: द रूल' की वर्ल्डवाइड रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं और यह 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X