'वो पीछे से आया और..' 15 साल की उम्र में सोनम कपूर के साथ अधेड़ ने की थी घिनौनी हरकत, थिएटर के बाहर...

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी अदाकारा हैं जो कि काफी मशहूर हैं और उनको बड़े नामें में गिना जाता है। जिनको एक झलक देखने के लिए लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इनमें से कइयों ने जीवन में इतना कुछ सहा है जो कि आपको हैरान कर देगा।
आज हम एक अदाकारा को लेकर बात करें जो कि स्टारकिड भी हैं। उन्होने एक बार खुलासा किया था कि कैसे वो मोलेस्टेशन का शिकार हुईं थीं और एक शख्स ने कितनी घटिया हरकत की थी।
हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर की। अनिल कपूर की बेटी और मशहुर अभिनेत्री सोनम कपूर ने कुछ साल पहले एक डरावनी बात का खुलासा किया था। उनका कहना था कि कैसे बेहद छोटी उम्र में एक शख्स ने उनके ब्रेस्ट पर हाथ लगाया था।
क्या बोलीं थीं सोनम कपूर
सोनम कपूर ने इस किस्से पर बात करते हुए कहा कि वो फिल्म देखने के लिए अपने दोस्तों के साथ थिएटर गईं थीं। तब ये हादसा हुआ थीं, इस दौरान वो महज 15-16 की थीं। सोनम बोलीं, "वहां एक आदमी था जो पीछे से आया और उसने मेरे ब्रेस्ट को ऐसे ही पकड़ लिया। और जाहिर है, उस समय मेरे ब्रेस्ट नहीं थे। मैं हिलने और कांपने लगी और मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है और मैं वहीं रोने लगी। मैंने इसके बारे में बात नहीं की। मैं वहीं बैठी रही और मैंने फिल्म देख ली क्योंकि काफी समय तक मुझे लगा कि मैंने कुछ गलत किया है।'' इस किस्से को सुनकर लोग हैरान हो गए थे।
फिल्मों से है दूरी
सोनम कपूर इस वक्त किसी तरह की फिल्म का हिस्सा नहीं बन रही हैं। वो अपने परिवार के साथ बिजी हैँ। सोनम ने बिजनेसमैन आनंद अहुजा से शादी की थी। शादी के बाद उन्होने अपने करियर को टाटा बोल दिया है। अक्सर सोशल मीडिया पर वो आनंद के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











