बेहतरीन है स्पेशळ छब्बीस- फिल्म रिव्यू
कहानी
'स्पेशल 26' की काहनी 1980 के दशक के एक कॉन आर्टिस्ट पर आधारित है जो कि बिजनेसमैन और पॉलिटीशियन्स को इनकम टैक्स ऑफीसर बनकर ठगता था। फिल्म की कहानी 19 मार्च 1987 को घटी एक घटना पर आधारित है जब इस ठग के ग्रुप ने दिन में मुंबई के त्रिभुवनदास भीमजी जावेरी के ऑपेरा हाउस ब्रांच में इनकम टैक्स रेड डालकर लाखों के जवाहरात चुरा लिये थे। फिल्म में अक्षय कुमार ने ठग की भूमिका निभाई है और जिमी शेरगिल, मनोज बाजपेयी ने पुलिस की।
अभिनय
स्पेशल 26 की खास बात ये है कि फिल्म में हर एक एक्टर ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है । अगर आप अक्षय कुमार की कॉमेडी से ऊब चुके हैं तो इस फिल्म में अक्षय की परफॉर्मेंस देखें। हाउसफुल 2 और खिलाड़ी 786 के बाद आखिरकार अक्षय ने स्पेशल 26 के लिए एक इंटैलिजेंट मेकओवर किया है। मनोज बाजपेयी ने हमेशा की तरह बेहतरीन एक्टिंग की है। और इंटैलिजेंस ऑफीसर वसीम खान के किरदार में वो बेहतरीन दिखे हैं। दूसरी तरफ अनुपम खेर ने भी फिल्म में जानदार एक्टिंग की है। उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। नीरज पांडे ने स्पेशल 26 से एक कॉमन मैन की ताकत को सामने लाया है।


Click it and Unblock the Notifications












