रियो : बच्चों को लुभायेगा तोता
निर्माताः 20 सेंचुरी फॉक्स
निर्दशकः कार्लोस
आवाजः सुनिधि चौहान, शान, विनय पाठक, रनवीर शौरी और अन्य
रेटिंगः 2.5/5
समीक्षा : हिंदी सिनेमा इन दिनों एनिमेशन के क्षेत्र में कई तरह के बदलाव आये हैं। पहले इन फिल्मों में तकनीक को तवज्जो दी जाती थी।लेकिन अब इन फिल्मों में भी खूबसूरत सी कहानी गढ़ी जा रही है। अगर गौर करें तो यह एक बेहतरीन पहल है। जब दर्शकों को एनिमेशन के साथ साथ एक अच्छी कहानी देखने का भी मौका मिलेगा। रियो इस संदर्भ में बेहतरीन प्रयास है।
ब्राजील का खूबसूरत शहर रियो डी जेनेरियो की कहानी है। फिल्म के नाम के अनुसार रियो में संगीत, नृत्य और कार्निवल का रंगीन जादू परदे पर नजर आता है। ऐसी ही चमकदार और रंगों से भरी रियो की दुनिया को इस थ्री डी एनिमेटेड फिल्म में उकेरा गया है। फिल्म पंक्षी ब्लू की कहानी हैं जो इंसानों के बीच रहते हुए अपने स्वभाव को भूल चुका है। वह उड़ नहीं सकता। ऐसे में उसके हालात किस तरह बदलते हैं और वह किस तरह मशक्कत के बाद उड़ना सीख जाता है। उसी सफर की कहानी को एनिमेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा वन जीव तस्करी जैसे मुद्दे के इर्द गिर्द सिमटा हुआ है लेकिन फिल्म वन संरक्षण का मैसेज नहीं देती। बस सिर्फ मनोरंजन ही इस फिल्म की प्राथमिकता है। जिसके लिए फिल्म में कई अन्य कार्टून कैरेक्टर्स का जमकर इस्तेमाल किया गया है। कार्टून कैरेक्टर के साथ सुनिधी चौहान, शान सहित सभी की आवाज ने पूरी तरह से न्याय किया है।
विनय पाठक की जरूर तारीफ करनी होगी। उनकी संवाद अदाएगी एक अलग ही कामेडी का रंग बयां कर रही है। थ्री डी एनिमेशन पात्र को भी बखूबी परदे पर क्राफ्ट किया गया है। खासकर पछियों और जानवरों का बहुत ही बेहतरीन चित्र आंका गया है। कुलमिलाकर रियो एक मनोरंजक फिल्म है। जिसे बच्चे बेहद पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












