आनंद का कोर्ट जाना बेकार, थैक्यू तो आज सिल्वर स्क्रीन पर

दरअसल मामला ये है कि यूटीवी मोशन के तहत बनी फिल्म थैंक्यू में अस्सी के दशक की हिट फिल्म जांबाज के हिट सांग प्यार दो..प्यार लो... का रीमिक्स वर्जन डाला गया है, जिसकी वजह से संगीतकार आनंद जी बहुत नाराज हो गये हैं। उनका कहना है कि फिल्म वालों ने उनका गाना इस्तेमाल करने से पहले उनकी इजाजत नहीं ली है।
नाराजगी संगीतकार की इस कदर बढ़ गई कि वो हाईकोर्ट तक जा पहुंचे, जिसके बाद जस्टिस सुनील गौड़ ने फिल्म के निर्माता से इस विषय पर जवाब मांगा है। लेकिन कोर्ट ने कहा है कि आनंद जी ने बहुत देर कर दी कोर्ट में आने में। क्योंकि फिल्म तो आज रिलीज हो रही है।
आनंदजी ने कोर्ट से कहा कि यह कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है और या तो गाना फिल्म से हटाया जाए या उन्हें इसके बदले हर्जाना मिले। कोर्ट ने टी सीरीज कंपनी को निर्देश दिया है कि फिल्म की सीडी या कैसेट रिलीज करते वक्त एक रिकॉर्ड रखा जाए।
फिलहाल अनीस बज्मी के निर्देशन में बनीं फिल्म थैक यू फिलहाल आज यानी 8 अप्रैल को रूपहले पर्दे पर प्रदर्शित हो रही है। फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और सोनम कपूर हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 मई की तारीख दी है।


Click it and Unblock the Notifications











