समीक्षा: विशाल का मटरू कमजोर है..
'मटरू की बिजली का मन्डोला'
कलाकार : पकंज कपूर, शबाना आजमी, इमरान खान, अनुष्का शर्मा, आर्य बब्बर
निर्माता : विशाल भारद्वाज
निर्देशक : विशाल भारद्वाज
गीत : विशाल भारद्वाज, गुलज़ार
समीक्षा: आज विशाल भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' रिलीज हुई है। फिल्म से लोगों को बहुत सारी उम्मीदें थीं। लेकिन विशाल उन उम्मीदों पर सौ प्रतिशत उतर आये हैं ऐसा कह पाना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि फिल्म तो लीक से हटकर बनी हैं लेकिन फिर भी इस में बहुत सारी कमियां है। फिल्म का फर्स्ट हॉफ काफी अच्छा है लेकिन सेकंड हॉफ में बहुत सारा कन्फ्यूजन है। इसलिए विशाल की पिछली हिट फिल्म ओमकारा के यूपी ठेठ के आगे हरियाणा का असर थोड़ा सा फीका है। लेकिन फिर भी फिल्म मनोरंजन करती है। फिल्म के संगीत के लिए विशाल को तो वहीं गीतों के लिए गुलजार का धन्यवाद करना चाहिेए।
फिल्म की जान है मंडोला यानी पंकज कपूर जिसने फिल्म में दो तरह के किरदार प्ले किये हैं। पहला एक चंट बिजनेसमैन का जिसका ईमान केवल पैसा है तो दूसरा है दारूबाज जोकि हमदर्द है। गजब का अभिनय पंकज कपूर ने किया है जिसमें उनका बखूबी साथ दिया है फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने। जिन्हें देखकर आंखे फटी की फटी रह जाती है। आर्य बब्बर औसत है तो अनुष्का का हॉट अंदाज लाजवाब है। वाकई वो काफी सेक्सी हैं, लोगों के दिल पर बिजली बनी अनुष्का आने वाले दिनों में और भी राज करने वाली हैं तो वहीं जनाब मटरू यानी इमरान औसत ही रहे। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। कहना ना गलत होगा कि विशाल की औसत फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में मटरू ही सबसे कमजोर है।


Click it and Unblock the Notifications












