सेक्सी, सेक्सी, सेक्सी मुझे लोग बोलें: अनुष्का शर्मा
फिल्म खुद्दार का यह गाना सेक्सी, सेक्सी, सेक्सी मुझे लोग बोलें अपने जमाने में काफी चर्चित और विवादित गाना था। लेकिन आज कल यह गाना फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जरूर गुनगना रही होंगी क्योंकि उनके को स्टार जो उन्हें इस उपाधि से नवाज रहे हैं। विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' में पहली बार अनुष्का के साथ काम कर रहे इमरान खान ने उन्हें सेक्सी बोला है और कहा है कि अनुष्का एक बेहद ही प्यारी और जिंदादिल इंसान है।
लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब अनुष्का के लिए ऐसा कहा जा रहा है। फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में अनुष्का के साथ काम करने वाले शाहरूख खान ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि अनुष्का इज वेरी सेक्सी एंड हॉट। तो वहीं फिल्म बदमाश कंपनी में अनुष्का के कोस्टार रहे शाहिद कपूर ने कहा था कि इसमें कोई शक नहीं कि अनुष्का बहुत सेक्सी है। अभिनेता रणबीर सिंह की बात ही क्या की जाये उन्हें तो अनुष्का स्वर्ग की अप्सरा लगती है। इसलिए कहा जा रहा है अनुष्का अपनी सेक्स अपील पर खासा इतरा रही होंगी।
गौरतलब है कि विशाल की इस फिल्म में , इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनीं यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। फिल्म में इमरान और अनुष्का के काफी हॉट सींस भी है। फिल्म में अनुष्का के पीठ पर एक टैटू भी है। जिसे प्रोमो के दौरान काफी हाईलाइट भी किया जा रहा है।

Click it and Unblock the Notifications












