Pictures: अनुष्का की 7 फिल्में और 6 लिपलॉक
इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' के किसिंग सीन की चर्चा जोरो पर हैं. अभिनेता इमरान खान ने कहा है कि वो अनुष्का के साथ लिपलॉक करते हुए नर्वस हो गये थे जिसकी वजह से सीन में कई रीटेक हो गये। इमरान ने बोला कि वो पहली बार अनुष्का के साथ काम कर रहे हैं ऐसे में अनुष्का के साथ किसिंग सीन देना काफी घबराहट भरा था क्योंकि जिन्हें आप जानते नहीं हैं उनके साथ आप बोल्ड सींस कैसे दे सकते हैं?
खैर इमरान मियां तो डरते-डरते किसिंग सींस दे रहे थे लेकिन इससे उलट अनुष्का के साथ कोई दिक्कत नहीं पेश आयी और आती भी कैसे उन्हें तो ऐसे सींस देने कि आदत जो है। अनुष्का ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा था। तब से आज तक उन्होंने 7 फिल्मों में काम किया है। जिनमें से पहली फिल्म को छोड़कर उन्होंने हर फिल्म में लिपलॉक सींन दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हुई लेकिन अनुष्का ने देखा कि इस तरह के सींस से उनकी टीआरपी लगातार बढ़ रही है इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना किसिंग अभियान जारी रखा।
आपको बता दें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' में अनुष्का शर्मा, इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं, फिल्म में अनुष्का और इमरान के काफी हॉट सींस है। फिल्म हरियाणा की पृष्ठभूमि में बनीं एक कॉमिक स्टोरी है।
आईये आपको दिखाते हैं अनुष्का और उनके हॉट किस


Click it and Unblock the Notifications











