दबंग 2 समीक्षा: चुलबुल पांडे एक्शन में गच्चा खा गये

फिल्म: दबंग 2
कलाकार: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, विनोद खन्ना, प्रकाश राज
निर्देशक: अरबाज खान

समीक्षा: सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म दबंग 2 आज सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म के बारे जैसा सोचा जा रहा था फिल्म उतनी अच्छी तो नहीं है लेकिन हां मनोरंजक बहुत है। फिल्म में एक बार फिर से सलमान मियां ने जान झोंक दी है। फिल्म को देखकर पुलिस वाले ही सबसे ज्यादा खुश होंगे। हमेशा की तरह सल्लू मियां बेहतरीन है। अरबाज खान ने अच्छा निर्देशन किया है। फिल्म पर उनकी पकड़ है तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा दबंग से ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड नजर आयी हैं। फिल्म में इस बार उनको काम भी बढ़िया मिला है।

मलाइका अरोड़ा के आगे इस बार करीना कपूर चली गयी है। उनका फेविकोल सांग सीटी को् पीछे कर गया है। तो वहीं दगाबाज नैना काफी सुरीला भी है। संगीत ठीक-ठाक है। सलमान खान की फिल्म से आप केवल मनोरंजन की उम्मीद करते हैं तो सलमान ने वही आपको परोस दिया है। हां इस बार उन्हें एक्शन में थोड़ा गच्चा मिला है जिसके कारण फिल्म का सेंकड हॉफ थोड़ा कमजोर है। विनोद खन्ना ने राजबब्बर की जगह ली है जो हमेशा की तरह उन पर भारी पड़े हैं तो वहीं सोनू सूद की जगह प्रकाश राज ले नहीं पाये हैं। उनका अभिनय फिल्म में औसत ही है। कुल मिलाकर फिल्म मस्त है जो सलमान के चाहने वालों को पसंद आयेगी।

कहानी: चूंकि फिल्म दबंग का सीक्वेल है इसलिए फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां दबंग खत्म हुई थी। चुलबुल पांडे को बहादुरी का इनाम मिलता है और उन्हें कानपुर भेज दिया जाता है। जहां वो अपनी बीवी सोनाक्षी उर्फ रज्जो के साथ पहुंचते हैं। फिल्म में सल्लू औऱ सोनाक्षी के काफी मीठे पलों को भी दिखाया गया है। चुलबुल पांडे की मुलाकात वहां के दबंग एमएलए प्रकाश राज से होती है। बस यही से शुरू हो जाता है अच्छाई और बुराई का खेल जिसमें जीत रॉबिन हुड यानी की चुलबुल पांडे जी की ही होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X