दबंग से अच्छी दबंग 2 लेकिन बहुत अच्छी नहीं...

आज पर्दे पर चुलबुल पांडे का दूसरा अवतार अवतरित हुआ है। फिल्म देखने में कैसी है इस बारे में पता तो अब से थोड़ी देर में चल पायेगा लेकिन इतना बता दें कि फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता काफी है। लोगों को दबंग से बेहतर दबंग 2 लग रही है ऐसा वो प्रोमो के आधार पर कह रहे हैं। दंबग से दबंग 2 में कुछ परिवर्तन किये गये हैं। दबंग जहां गांव की कहानी थी वहीं दबंग 2 मेट्रोपॉलिटन सिटी की दास्तान है। जहां दबंग का चुलबुल एक भ्रष्ट लेकिन मजेदार पुलिस ऑफिसर था वहीं दबंग 2 का पुलिस ऑफिसर एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है।

बस एक चीज में दोनों में समानता है कि दंबग के रज्जो-चुलबुल उसमें भी प्यारे थे और इसमें भी प्यारे हैं। दबंग में नैना ताकते थे...इसमें नैना दगाबाज हो गये हैं। उसमें रज्जो थो़ड़ा शरमाती थी इसमें रज्जो थोड़ा बोल्ड हो गयी है। फिल्म में सलमान खान ने कॉमेडी भी की है तो वहीं दबंग में मुन्नी बदनाम हुई थी तो इसमें करीना ने फेविकोल लगा दिया है, तो वहीं इस बार मुन्नी सरेआम सीटी बजा रही है।

दबंग का निर्देशन जहां अभिनव कश्यप ने किया था वहीं दबंग 2 का निर्देशन सलमान खान के भाई अरबाज खान ने किया है। लेकिन ना जाने क्यों फिल्म पंडितो को लगता है कि दबंग 2, दबंग से बेहतर तो है लेकिन एक था टाईगर का रिकार्ड नहीं तोड़ पायेगी।

वैसे सलमान के चहेते फैजाबाद के रविकुमार ने फेसबुक पर लिखा है कि सलमान खान को पता है कि पब्लिक को क्या चाहिए और बॉलीवुड में सभी तो चोरी करते हैं इसलिए फालतू में लोग बखेड़ा खड़ा कर रहे हैं, दबंग 2 तो हिट है, चाहे तो तब देख लीजियेगा जब फिल्म पर्दे पर पहुंचेंगी। सलमान इज रियल हीरो उसकी फिल्म ना चले ऐसा भला हो सकता है क्या? अब पंडित सही कह रहे हैं या फैंस इसका फैसला अब सो थोड़ी देर बाद हो जायेगा जब शो छूटेगा?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X