दबंग 3 Preview: 6 कारण, क्यों देंखे सलमान खान की दबंग 3- क्रिसमस धमाका
दबंग फ्रैंचाइजी या चुलबुल पांडे की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है, जैसे बाजीराव सिंघम की है। ये किरदार अपनी अलग स्टाइल की वजह से फैंस के लिए बेहद खास हैं। लिहाजा, प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी दबंग 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हो भी क्यों ना.. सलमान खान को दबंग अंदाज़ में देखना किसे नहीं पसंद। दबंग फ्रैंचाइजी की दो फिल्में हिट रही हैं, और अब इससे भी काफी उम्मीदें हैं।
सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर अभिनीत फिल्म दबंग 3 इस शुक्रवार यानि की 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होने वाली है।

फिल्म रिलीज से 5 दिनों पहले ही एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है। इस साल सलमान खान ने ईद के मौके पर 'भारत' दिया था.. और अब दबंग के साथ आ रहे हैं। वैसे तो दर्शक ये फिल्म देखने सिनेमाघर तक जरूर जाएंगे। लेकिन यदि कोई शक है.. तो यहां हम लेकर आए हैं कुछ खास कारण, जिसके बाद आप भी फाइनल कर पाएंगे कि फिल्म देखनी या नहीं।
INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान


Click it and Unblock the Notifications











