INTERVIEW: "दबंग 3 के बाद इस इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है"- सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रोमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। 'दबंग 3' इस शुक्रवार यानि की 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले सलमान खान ने मीडिया से खास बातचीत की, जहां उन्होंने अपने को-स्टार्स से लेकर दबंग 3 की कहानी और खाकी वर्दी वाली फिल्में करने पर अपने विचार साझा किये।
'दबंग 3' से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। फिल्मीबीट से बातचीत करते हुए सलमान खान ने कहा कि, "सई मांजरेकर बेहतरीन अभिनेत्री हैं और दबंग 3 के बाद इंडस्ट्री को एक बड़ा स्टार मिलने वाला है। फिल्म में उन्होंने अद्भुत काम किया है।" वहीं, एक्शन फिल्मों पर अपने विचार रखते हुए दबंग खान ने कहा कि, "मुझे नहीं लगता heroism से ज्यादा कुछ और काम करता है। जब हम एक्शन की बात करते हैं, तो एक्शन तब तक काम नहीं करता जब आप इसके पीछे के इमोशन को ना दिखाओ। बिना इमोशन एक्शन बेमतलब है।"
यहां पढ़ें इंटरव्यू से कुछ प्रमुख अंश-


Click it and Unblock the Notifications











