यू-ए सर्फिकेट मिला, फिर भी बोल्ड है मर्डर 3- प्रिव्यू
कहानी- मर्डर सीरीज की तीसरी फिल्म 'मर्डर 3' भी अब तक रिलीज हो चुकीं मर्डर और मर्डर 2 की तरह ही थ्रिलर फिल्म है्। बेसिकली ये सीरीज स्पैनिश थ्रिलर द हिडेन फेस की रीमेक है। फिल्म की कहानी की शुरुआत होती है हॉट शॉट फैश और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर विक्रम (रणदीप हुड्डा) से जो कि एक लॉंज की वेटरेस निशा (सारा लॉरेन) के साथ रिलेशनशिप में होता है। निशा विक्रम के साथ शहर से बाहर स्थित उसके घर में जाती है। ये घर शहर से दूर एक बहुत ही सुनसान जगह पर बना है।
रानी 'चोपड़ा' बन गयीं हैं तो स्वीकार करें
सदियों पहले बना ये घर बहुत खूबसूरत होने के साथ ही बहुत डरावना भी है। इस घर में निशा के लिए कई सारे सीक्रेट्स होते हैं। इस घर में छुपा होता है राज़ कि विक्रम की जिंदगी कैसे बनी और उसकी पहली गर्लफैंड रौशनी (अदिति राव हैदरी) अचानक कैसे गायब हो गयी।
मर्डर 3 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म को सेंसर बोर्ड से यू-ए सर्टिफिकेट दिया गया है लेकिन इसके बावजूद कहा जा रहा है कि फिल्म में कई सारे हॉट और एरोटिक सीन्स हैं। फिल्म में अदिति राव हैदरी और सारा लॉरेन ने जमकर अंग प्रदर्शन किया है। रणदीप हु्ड्डा के साथ दोनों के कई सारे बेड सीन्स हैं। फिल्म में इस बार इमरान हाशमी का ना होना फिल्म का एक निगेटिव प्वाइंट है लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि विशेष भट्ट ने इस तरह फिल्म को बनाया है कि कहीं भी इमरान की कमी महसूस नहीं होगी। रणदीप हुड्डा ने भी बेहतीरन काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications












