..................... Murder 3: Vishesh Bhatt challenged me said Mahesh Bhatt | मर्डर 3: भट्ट कैंप की क्वालिटी गिर गयी है! - Hindi Filmibeat

मर्डर 3: भट्ट कैंप की क्वालिटी गिर गयी है!

भट्ट कैंप की क्वालिटी गिर गयी है, यह बात शायद कोई और कहता तो कोई बड़ी बात नहीं थी लेकिन यह बात खुद महेश भट्ट ने कही है जिसके कारण यह बात बड़ी हो जाती है। फिल्म मर्डर 3 के म्यूजिक सक्सेस प्रेसमीट में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि मेरे भतीजे विशेष भट्ट ने जब मुझसे आकर कहा कि आज भट्ट कैंप की फिल्मों की क्वालिटी में कमी आयी है तो मुझे पहले भरोसा नहीं हुआ।

लेकिन फिर विशेष ने मुझसे कहा कि अब वो फिल्म मर्डर 3 को निर्देशित करना चाहता है और बताना चाहता है कि फिल्म में पैनापन कैसे आ सकता है? और मुझे यह कहते हुए भी फक्र हो रहा है विशेष ने बेहतरीन फिल्म बनायी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को विशेष भट्ट निर्देशित फिल्म 'मर्डर 3' पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म में लीड रोल रणदीप हुड्डा, अदिति राव हैदरी, मोना लिसा और पाकिस्तानी तारिका सारा लोरन भी है।

फिल्म मल्टीसेक्स रिलेशन की पैरवी करती है जिसके बारे में महेश भट्ट ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि यह फिल्म बॉलीवुड की हॉट हिट फिल्म में से एक होगी। तो वहीं फिल्म की हिरोईन अदिति रॉव हैदरी ने कहा कि फिल्म केवल सेक्स रिलेशन पर नहीं है बल्कि यह सोसायटी का एक कड़वा सच लोगों के सामने लाती है। मेरी फिल्म अश्लील नहीं बल्कि सुंदर है जो कि रोमांस को अलग अंदाज में पेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X