बॉलीवुड के रेस से बाहर नहीं जॉन अब्राहम
हालिया रिलीज फिल्म रेस 2 में भले ही जॉन अब्राहम ने लोगों को प्रभावित नहीं किया हैं लेकिन अभिनेता जॉन अब्राहम अपने आप को सफल मानते हैं । अपने दस साल के करियर से संतुष्ट जॉन ने कहा कि वो एक गैर फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं उस हिसाब आज वो एक सफल मकाम पर है।
उन्होंने पिछले दस सालों में बहुत कुछ सीखा है। निगेटिव और एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले जॉन ने कहा कि वो रोमांटिंक किरदारों को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। बावजूद इसके जॉन अब्राहम लड़कियों में खासा लोकप्रिय हैं। जिस पर मुस्कुराते हुए जॉन ने कहा यह तो ऊपर वाले की मेहरबानी है। जॉन अपने आप को बॉलीवुड की रेस का ही मेंबर मानते हैं और कहते हैं कि उन्हें खुशीहोती है जब लोग उनकी तारीफ करते हैं।
फिल्म विक्की डोनर से निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाले जॉन अपनी फिल्म की सफलता पर खासे खुश हैं। मालूम हो कि फिल्म अब्बास मस्तान की फिल्म रेस 2 में लोगो को जॉन अब्राहम पसंद नहीं आ रहे हैं। साल 2013 की पहली सबसे महंगी फिल्म रेस 2 को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications












