..................... 10 reasons to watch Varun Dhawan John Abraham's Dishoom - Hindi Filmibeat

10 कारण: क्यों देखें रोहित धवन की मसाला फिल्म - ढिशूम

वरूण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर ढिशूम 29 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को लेकर जॉन और वरूण के फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। वैसे भी वरूण धवन की अपनी ज़बर्दस्त फैन फॉलोइंग है।

वहीं फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को शानदार लगा है और यही कारण है कि फिल्म को देखने के लिए फैन्स पहले से ही काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक ढिशूम देखने का प्लान नहीं बनाया है तो हम आपको दे रहे हैं फटाफट 10 कारण -

dishoom film preview

वरूण धवन के भाई रोहित शेट्टी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और फटाफट जान लीजिए 10 कारण जो बना रहे हैं फिल्म को MUST WATCH -

जॉन - वरूण का ब्रोमांस

जॉन अब्राहम और वरूण धवन एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री परफेक्ट है और स्क्रीन पर कोई भी किसी की परछाई बनता नहीं नज़र आ रहा है। यानि कि काफी समय बाद परफेक्ट ब्रोमांस!

कॉमेडी
मैं दिखता हूं स्वामी टाइप का...पर हूं हरामी टाइप...जब से वरूण धवन ने ये डायलॉग बोला है, उस दिन से लेकर आज तक उनकी कॉमिक टाइमिंग परफेक्ट रही है। वहीं जॉन ने भी दोस्ताना और अक्षय कुमार के साथ कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं।

सुपरमैन सीन
जैकलीन फर्नांडीज़ हर फिल्म के साथ और खूबसूरत होती जा रही है, वो तो खैर अलग चर्चा का विषय है पर ये सुपरमैन सीन देखने के लिए सब काफी एक्साइटेड हैं!

जानेमन आह
इस गाने को अच्छा कहिए या ना कहिए आपकी मर्ज़ी लेकिन वरूण धवन और परिणीति चोपड़ा की केमिस्ट्री, इस गाने में परफेक्ट थी। या यूं कहिए, सुपर से भी ऊपर थी!

जानेमन डबल आह!
और थोड़ी और केमिस्ट्री मिल जाए तो मज़ा ही आ जाएगा, आपका क्या ख्याल है? वैसे दोनों को जल्द साथ में फिल्म करनी चाहिए।

अक्षय कुमार का हटके लुक
एक शानदार कैमियो और उससे भी शानदार लुक। वहीं अगर गपशप गली की मानें तो अक्षय का किरदार भी ज़रा हटके है!

ढेर सारे कैमियो
फिल्म में ढेर सारे कैमियो हैं। अक्षय और परिणीति के अलावा फिल्म में नरगिस फखरी और साकिब सलीम भी नज़र आएंगे।

ज़बर्दस्त एक्शन
माना जा रहा है कि फिल्म का एक एक्शन सीन बॉलीवुड का अब तक का सबसे महंगा एक्शन सीन है। वरूण को स्टंट करते देखना मज़ेदार होगा और जॉन तो एक्शन में धमाकेदार ही लगते हैं।

प्लॉट
फिल्म का प्लॉट काफी दिलचस्प है - विराट कोहली की किडनैपिंग। जानिए पूरा प्लॉट यहां--> [#PlotLeak: किडनैप विराट कोहली को ढूंढने निकले हैं वरूण धवन और जॉन?]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X