bredcrumb

जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन

By Kanchan
| Published: Thursday, December 21, 2023, 22:17 [IST]
ममता कुलकर्णी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर और बोल्ड अभिनेत्री मानी जाती थी। उन्होंने बेहद ही कम वक्त में अपनी एक खास पहचान इंडस्ट्री में बना ली थी। लेकिन एक फोटोशूट के चलते उन्होंने बवाल मचा दिया।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
1/6

ममता कुलकर्णी बॉलीवुड इंडस्ट्री में छा चुकी थी और आपको बता दें कि उन्होंने साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म तिरंगा से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन वह कई विवादों के चलते सुर्खियों में आ गई थी। इतना ही नहीं अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ के लिए भी वह सुर्खियों में थी।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
2/6

ममता कुलकर्णी ने कभी भी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन जब उनका नाम अंडरवर्ल्ड के कई लोगों के साथ में जोड़ा गया तो उनका फिल्मी करियर मानो खत्म हो गया था और उन्हें इंडस्ट्री से बाहर होना पड़ा। बताया जाता है कि उन्होंने ड्रग पेडलर विक्की गोस्वामी के साथ में शादी रचाई थी।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
3/6

मैगजीन की तरफ से भी ममता कुलकर्णी की शर्त को मान लिया गया और बाद में एक्ट्रेस ने इस फोटोशूट को छापने की अनुमति दे दी थी। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार इस फोटोशूट को लेकर एक्ट्रेस को जुर्माना तक भरना पड़ गया था और इसके अलावा वह रातों-रात इसके चलते लाइमलाइट में आ गई थी।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
4/6

बहुत कम लोगों को पता है कि ममता कुलकर्णी ने इस फोटोशूट को करने से पहले कई बार सोच विचार किया। जब उनको पहली बार इस फोटोशूट का ऑफर आया तो उन्होंने इस पर विचार करने के लिए थोड़ा समय मांग लिया था और उनके सामने यह शर्त भी रख दी थी कि अगर उन्हें यह फोटोशूट पसंद आएगा तभी यह छपेगा।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
5/6

ममता कुलकर्णी का यह फोटो शूट जब मैगजीन के साथ बाजार में उतरा तो हर तरफ विवाद होना शुरू हो चुका था। जहां एक तरफ लोगों ने इसको काफी पसंद किया तो एक तरफ लोगों ने मैगज़ीन को ब्लैक में भी खरीदना शुरू कर दिया था।
जब ममता कुलकर्णी ने करवा लिया था टॉपलेस फोटोशूट, हसीना को भरना पड़ा था भारी जुर्माना, ब्लैक में बिकने लगी थी मैगज़ीन
6/6

दरअसल आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने सितंबर 1993 में स्टारडस्ट मैगज़ीन के लिए एक टॉपलेस फोटोशूट करवा दिया था। जिसके चलते वह काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गई थी और आपको बता दें कि यह एक ऐसा दौर था जहां पर अभिनेत्रियां ऑन स्क्रीन बोल्ड सीन देने तक से काफी ज्यादा कतराया करती थी। लेकिन ममता ने टॉपलेस फोटोशूट करवा कर पूरी इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया था।
X