bredcrumb

बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा

By Kanchan
| Published: Wednesday, January 3, 2024, 12:37 [IST]
कई बार बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने के लिए मिलता है कि आउटसाइडइर्स को पहला ब्रेक मिलने में काफी मुश्किल आती है। लेकिन बॉलीवुड स्टार किड्स को इतना सफर नहीं करना पड़ता है
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
1/6

अक्सर फिल्मी दुनिया में देखने के लिए मिलता है कि आउटसाइडर्स को पहला ब्रेक लेने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती है और यहां तक कि उन्हें हर बार खुद को साबित करना पड़ता है। हालांकि स्टार किड्स के साथ में ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन पर डायरेक्टर्स उनके माता-पिता और फिल्मी बैकग्राउंड के होने के चलते उन पर खूब सारा पैसा लुटा देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही फ्लॉप स्टार्टड के बारे में बताने वाले हैं।
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
2/6

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के डिस्को डांसर कहे जाते हैं और आपको बता दें कि वह कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। लेकिन उनके बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती एक महा फ्लॉप एक्टर साबित हुए। दरअसल महाअक्षय ने साल 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से बॉलीवुड डेब्यू किया और यह उनके करियर की फ्लॉप फिल्म साबित हुई। बाद में उन्हें 'एनीमी' और 'इश्केदारियां' जैसी फिल्मों में देखा गया। यह फिल्में भी उनकी चल नहीं पाई।
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
3/6

हिम्मतवाला' और 'जानी दुश्मन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले जितेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता हुआ करते थे। लेकिन अगर जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की बात करें तो उन्होंने 20 साल के अपने फ़िल्मी करियर में सिर्फ एक या दो सालो हिट फिल्में दी है। इसके अलावा उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप साबित हुई और सपोर्टिंग रोल में उन्होंने ज्यादा काम नहीं किया।
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
4/6

अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक उम्दा सितारे रह चुके हैं और आपको बता दें कि आज भी वह फिल्मी दुनिया में एक्टिव है। लेकिन उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'मिर्जिया' से डेब्यू किया। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले काफी इसका बज बना हुआ था। लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई और बाद में एक्टर को पिता अनिल कपूर के साथ में 'एके वर्सेस एके' और 'थार' जैसी फिल्मों में भी देखा गया। हालांकि यह भी फ्लॉप ही साबित हुई थी।
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
5/6

विनोद खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनके दो बेटे भी हैं। जिनका नाम अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना है। दोनों ने ही फिल्मी दुनिया में काम किया और आपको बता दें कि अक्षय तो आगे निकल गए थे लेकिन राहुल का करियर कुछ खास रफ्तार नहीं पकड़ पाया। 24 साल के पूरे करियर में उन्होंने एक भी सोलो हिट नहीं दी थी और उन्होंने गिनती की 9 से 10 फिल्मों में ही काम किया था।
बॉलीवुड के ये स्टारकिड्स निकले महाफ्लॉप, सुपरस्टार पिता की वजह से मेकर्स ने बहाया पैसा
6/6

शत्रुघ्न सिन्हा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि उनके बेटे लव सिन्हा ने साल 2010 में 'सादियां' फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि आपको बता दें कि इस फिल्म का काफी जबरदस्त तरीके से प्रमोशन भी किया गया था। इसके बावजूद यह है फिल्म फ्लॉप साबित हुई। बाद में उन्होंने 'पलटन' और हाल ही में रिलीज हुई 'ग़दर 2' में एक छोटा सा किरदार भी निभाया।
X