bredcrumb

इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर

By Kanchan
| Published: Thursday, December 21, 2023, 22:22 [IST]
गोविंदा को 90 के दशक का सुपरस्टार माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर इस दौर में राज किया था। उनकी कॉमेडी से हर कोई लोटपोट हो जाता था।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
1/6

गोविंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते थे और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। हालांकि अब उन्होंने पिछले कुछ वक्त से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाई हुई है। लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
2/6

दरअसल आपको बता दें कि गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत में ही सुनीता को शादी के लिए कमिटमेंट दे दिया था और इसी बीच उनकी जिंदगी में एक हसीना आई। गोविंद भी इस हसीना के प्यार में पागल हो गए थे और बता दे कि इसके चलते सुनीता के साथ में उन्होंने अपनी सगाई तक तोड़ दी थी।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
3/6

लेकिन आपको बता दें कि जब गोविंदा के मुंह से नीलम की सुनीता तारीफ सुनती थी तो काफी ज्यादा परेशान हो जाती थी और इसी के चलते दोनों के बीच में झगड़ा होने लग गए थे। नीलम कोठारी के चलते सुनीता इनसिक्योर होने लगी थी और दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई होने लगी थी। लेकिन एक दिन सुनीता ने नीलम को लेकर गोविंदा के सामने एक ऐसी बात कह दी जिसके चलते एक्टर काफी भड़क चुके थे।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
4/6

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह हसीना और कोई नहीं बल्कि नीलम कोठारी थी। 90 के दशक में नीलम कोठारी और गोविंदा की जोड़ी एकदम हिट हो गई थी। दोनों को पहली बार साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म इल्जाम में देखा गया और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
5/6

सुनीता और गोविंदा की लड़ाई इस कदर आगे बढ़ चुकी थी कि उन्होंने अपनी सगाई तक को तोड़ दिया था। गोविंदा ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि अगर 5 दिन बाद सुनीता उनको कॉल ना करती और ना मनाती तो नीलम कोठारी से वह शादी कर लेते। लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। सुनीता और गोविंदा ने 11 मार्च 1987 में गुपचुप तरीके से शादी रचाई और अब दोनों के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम यशवर्धन और टीना आहूजा है। लेकिन गोविंदा की शादी होने के बावजूद भी कई बार गोविंदा, नीलम कोठारी को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं।
इस हसीना पर दिल हार गए थे गोविंदा, सुनीता संग शादी का वादा कर तोड़ दी थी सगाई, लेकिन फिर
6/6

गोविंद को नीलम से पहली नजर में प्यार हो गया था और कुछ वक्त के बाद एक्ट्रेस को भी उनसे प्यार हो गया। साथ में दोनों ने 14 फिल्मों में भी काम किया। पूरी इंडस्ट्री में गोविंदा और नीलम की जोड़ी काफी ज्यादा छा चुकी थी। स्टारडस्ट मैगज़ीन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने इस बात का जिक्र किया था कि वह अक्सर सुनीता से यही कहा करते थे कि नीलम से उन्हें सीखना चाहिए और उनकी तरह बनना चाहिए।
X