bredcrumb

बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे

By Kanchan
| Published: Saturday, December 23, 2023, 23:52 [IST]
कई बार हमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की मेहनत के बारे में सुनने के लिए मिलता है और इतना ही नहीं उनकी स्ट्रगल स्टोरी भी खूब सुर्खियों में रहती है। कई बार कुछ सितारे तो बहुत छोटे से अपने करियर को शुरू करते हैं।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
1/6

अक्सर हमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की स्ट्रगल के बारे में पता चलता है और उनकी कहानी कई बार बहुत ज्यादा दुख भरी होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम करना शुरू किया और आज के समय में इंडस्ट्री के लोकप्रिय चेहरे बन चुके हैं।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
2/6

मौनी रॉय को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक वह बेहद ही सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में अभिषेक की फिल्म 'रन' के गाने 'नहीं होना था' में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
3/6

अरशद वारसी को कौन नहीं जानता है और आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में सर्किट का किरदार निभाया था। बता दे कि अरशद वारसी भी बतौर बैकग्राउंड डांसर और कोरियोग्राफर काम किया करते थे। लेकिन आज के वक्त में वह एक मशहूर अभिनेता बन चुके हैं।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
4/6

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता है और उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में काम भी किया है। इसके अलावा आपको बता दें कि उन्होंने साल 1999 में ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ताल' के गाने 'कहीं आग लगे में' बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। लेकिन आज के वक्त में वह एक हिट मशीन बन चुके हैं।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
5/6

डेजी शाह भी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो चुका है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक में काफी बेहतरीन काम किया है। लेकिन अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया।
बॉलीवुड के इन सितारों ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करियर किया शुरू, आज बन चुके हैं दिग्गज सितारे
6/6

सनाया ईरानी भी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और उनकी क्यूटनेस पर हर कोई 'फिदा' हो जाता है। बता दे की साल 2006 में फिल्म फना के गाने 'देश रंगीला' में वह काजल के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थी।
X