bredcrumb

साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल

By Kanchan
| Published: Wednesday, January 3, 2024, 11:30 [IST]
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर कंट्रोवर्सीज देखने को मिलती है। कभी तो सेलिब्रिटीज के डीप फेक वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी कोई विवादित बयान दे देता है।
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
1/6

साउथ इंडस्ट्री अपनी फिल्मों के चलते काफी सुर्खियों में रहती है और आपको बता दें कि अक्सर यहां पर कंट्रोवर्सीज भी जमकर बवाल मचा देती है। कुछ वक्त पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ तो कभी तृषा कृष्णन ने विवादित बयान दे दिया। लेकिन आज हम आपको साल 2023 में हुई साउथ कंट्रोवर्सीज के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी।
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
2/6

तृषा कृष्णन तमिल की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनको लेकर मंसूर अली खान ने एक विवादित बयान दिया था। दरअसल मंसूर अली खान ने यह कहा था कि "जब मुझे पता लगा की मूवी में तृषा हैं तो मुझे ऐसा लगा कि इसमें उनके साथ में कोई रेप सीन होने वाला है। जैसा कि मैं पहले भी कई हसीनाओं के साथ किया है और यह मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इन लोगों ने तो मुझे उनको दिखाया तक नहीं।" मंसूर अली खान के इस विवादित बयान के बाद में तृषा कृष्णन का गुस्सा फूटा और उन्होंने कभी भी आगे पूरे जीवन में उनके साथ क
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
3/6

साल 2023 में तेलुगु के सुपरस्टार प्रभास की कई सारी फिल्में रिलीज हुई है। लेकिन सबसे ज्यादा विवादों में 'आदिपुरुष' रही और इसका जमकर विरोध भी किया गया। बता दे कि इस फिल्म को नॉर्थ से लेकर साउथ इंडिया तक दर्शकों ने विरोध किया। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में रामायण को एक नए अंदाज में दिखाने के चलते लोगों का गुस्सा फूटा और बाद में फिल्म की खूब आलोचना भी की गई।
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
4/6

ए आर रहमान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर सिंगर है और आपको बता दें कि साल 2023 के जनवरी महीने में वह एक स्पेशल कॉन्सर्ट करने गए थे। लेकिन बारिश होने के चलते उनको इस कॉन्सर्ट में बदलाव करना पड़ा। लेकिन बाद में यह कॉन्सर्ट टिकट्स की बढ़ी कीमतों के चलते सुर्खियों में आ गया। ए आर रहमान के इस कॉन्सर्ट के दौरान कई सारी फीमेल फैंस के साथ में छेड़छाड़ की घटना भी सामने आई।
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
5/6

रश्मिका मंदाना साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपना जादू चल चुकी है और आपको बता दें कि साल 2023 में उनका एक डीप फेक वीडियो वायरल हुआ। इसी के चलते सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन से लेकर कई और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उनके सपोर्ट में आए।
साल 2023 में साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री में खूब मचा बवाल, तृषा कृष्णन पर विवादित बयान तो कभी रश्मिका का डीप फेक वीडियो वायरल
6/6

तेलुगु के मशहूर सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' स्टार जगदीश प्रताप भंडारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लग गए थे। यहां तक कि पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। दरअसल आपको बता दें कि एक जूनियर आर्टिस्ट की अश्लील फोटोस क्लिक करने और इस सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के उन पर आरोप लगाए गए थे। इसी के चलते बाद में 29 नवंबर 2023 को उस जूनियर आर्टिस्ट ने सुसाइड कर ली।
X