bredcrumb

'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'

By Kanchan
| Published: Thursday, December 28, 2023, 00:11 [IST]
'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल काफी सुर्खियों में रहा और आपको बता दें कि इसमें अनीता मिश्रा का किरदार निभा कर सौम्या टंडन काफी ज्यादा मशहूर हो गई। नहीं नहीं उन्हें हर कोई काफी पसंद भी करने लगा।
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
1/6

मशहूर कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अनीता मिश्रा का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन ने दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। उनकी एक्टिंग से हर कोई इंप्रेस हुआ और आपको बता दें कि आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी हो चुकी है। लेकिन अब हाल ही में सौम्या टंडन ने टेलीविजन और ओटीटी शो की लगातार तुलना करने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
2/6

लेकिन अब हाल ही में सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए टेलीविजन और ओटीटी शो की लगातार तुलना करने को लेकर नेटीज़न्स को अच्छे से समझाया है। इतना ही नहीं उनसे सेब की तुलना सेंटर से ना करें यह भी कहा है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि "बोलने से पहले सोच लिया करें।" इसी के अलावा सौम्या टंडन ने यह भी बताया कि कैसे भारतीय टीवी को कोसना, वेब सीरीज की तुलना आज भी टीवी से करना और उनको बेहतर बता देना यह सब फैशन बन चुका है।
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
3/6

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौम्या टंडन सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं और इतना ही नहीं जब से उन्होंने 'भाभी जी घर पर है' सीरियल में अनीता मिश्रा का किरदार निभाया है तभी से ही वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनती हुई नजर आती है।
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
4/6

इसी के अलावा सौम्या टंडन ने यह खुलासा करते हुए कहा कि "तुलना समान चीजों की होती है। क्या आप 12 लाख की कर की तुलना एक करोड़ की कर से कर पाएंगे? इसीलिए वेब शो इस टीवी शो से बेहतर है यह कहना कैसे ठीक है। यह तो वैसा ही हो गया जैसे कि बीएमडब्ल्यू, होंडा सिटी से बेहतर है। इसीलिए वह दोनों ही अलग है और बोलने से पहले सोच लेना चाहिए।"
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
5/6

सौम्या टंडन ने इसी के आगे यह भी लिखा कि "भारतीय टीवी को कोसना बहुत ही ज्यादा फैशनेबल बन चुका है। मैं बस एक सवाल पूछूंगी, वेब शो कहीं अधिक वक्त, कथित तौर पर बेहतर टेक्नीशियन के साथ में 100 गुना ज्यादा लागत के साथ में बनते हैं। अगर सवाल भारतीय ओटीटी गुणवत्ता का किया जाए तो 100 से अधिक बार। लेकिन आपको इससे अपना उत्तर मिल चुका होगा तो मुझे कुछ नया बता दो।"
'भाभी जी घर पर हैं...' की गोरी मैम ने ओटीटी और टीवी शो की तुलना करने पर नेटीज़न्स की लगाई लताड़, बोलीं- 'सेब की तुलना संतरे से ना करें'
6/6

सौम्या टंडन यहीं पर नहीं रुकी उन्होंने आगे यह भी कहा कि पुराने टीवी शो आज के टीवी शो की तुलना में काफी बेहतर हुआ करते थे। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय वेब सीरीज में भारतीय ओटीटी की तुलना में कहीं बेहतर विविधता और बेहतर कहानी हुआ करती हैं। सेब की तुलना सेब से की जा सकती है लेकिन संतरे से नहीं।
X