bredcrumb

इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस

By Kanchan
| Updated: Tuesday, December 26, 2023, 23:02 [IST]
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जमकर शादी कर रहे हैं। हाल ही में सलमान खान के भाई और मशहूर एक्टर अरबाज खान ने शादी रचाई और हर किसी को हैरान कर दिया।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
1/6

इस शादी के सीजन में आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जमकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं और शादी कर रहे हैं। बीते 24 दिसंबर को सलमान खान के भाई और मशहूर बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में दूसरी बार निकाह किया। शादी में अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी शामिल हुए। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने वाले हैं जिनकी दूसरी शादी में उनके बच्चों ने जमकर इंजॉय किया।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
2/6

संजीव सेठ टीवी इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर मशहूर अभिनेत्री लता सभरवाल के साथ में शादी रचाई थी। यहां तक कि आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी और अपने बच्चों को लता सभरवाल से शादी करने के लिए मनाया भी था। जिसके चलते संजीव सेठ और लता सभरवाल की शादी में एक्टर की पहली पत्नी और उनके बच्चों ने भी हिस्सा लिया था।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
3/6

श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और वह अपने निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है। बता दें कि पहले उन्होंने राजा चौधरी के साथ में शादी की और उनसे उन्हें एक बेटी पलक तिवारी हुई। इसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और बाद में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ में दूसरी शादी रचाई। श्वेता तिवारी की दूसरी शादी में उनकी बेटी पलक तिवारी भी शामिल हुई थी।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
4/6

किरण खेर का बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग ही दबदबा है और इतना ही नहीं उन्होंने एक अहम योगदान दिया है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपनी पहली शादी तोड़ दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के साथ में दूसरी शादी रचाई थी। किरण खेर को पहले पति से एक बेटा हुआ था जिसका नाम सिकंदर है। लेकिन किरण खेर और अनुपम खेर की शादी में उनका बेटा सिकंदर शामिल हुआ और आज वह अनुपम खेर को ही अपना पिता मानता है।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
5/6

सैफ अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने करीना कपूर खान के साथ में दूसरी शादी रचाई थी। सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह के साथ शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हो चुके थे जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। लेकिन सैफ अली खान की दूसरी शादी मेंउनके दोनों बच्चे शामिल हुए और धूमधाम से यह शादी संपन्न हुई थी।
इन सेलेब्स की दूसरी शादी में शामिल हुए उनके बच्चे, किसी ने किया ज़ोरो-शोरों से डांस तो किसी ने दी गिटार परफॉमेंस
6/6

अरबाज खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर आते हैं और आपको बता दें कि उन्होंने 24 दिसंबर को बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ में दूसरी शादी की। बता दे कि उनकी शादी में उनका बेटा अरहान खान भी शामिल हुआ और उन्होंने एक परफॉर्मेंस भी दी। बता दे कि अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ की थी और 18 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। जहां पर वह अपने पिता की दूसरी शादी में गिटार बजाते हुए नजर आए।
X