Zubeen Garg के लिए आखिरी बार ये काम करती दिखी पत्नी, वीडियो देख लोगों के थम नहीं रहे आंसू!

Zubeen Garg funeral: असम के दिग्गज गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार को गुवाहाटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर कामरकुची, सोनापुर ले जाया गया। इस दौरान परिवार के लगभग 85 सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग उनके साथ थे।
पत्नी का आखिरी तोहफा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग अपने पति को अंतिम विदाई देने के लिए एक बेहद खास और इमोशनल तैयारी करती दिख रही हैं।
सजाया पान का पत्ता
गरिमा ने अपने पति की याद में एक अनोखी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सुपारी और पान का पत्ता सजाया, जिसे सिंगर का पसंदीदा शौक माना जाता था। यह छोटा-सा लेकिन बेहद गहरा इशारा जुबीन के प्रति उनकी पत्नी के प्यार और यादों का एक इशारा था। परिवार और रिश्तेदारों ने इसे जुबीन के लिए "अंतिम तोहफा" कहा। इस वीडियो ने लाखों फैंस की आंखों में आंसू ला दिए।
हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे
मंगलवार को जब जुबीन गर्ग को अंतिम विदाई दी गई, तो असम ही नहीं, पूरे देश से हजारों लोग कामरकुची गांव (सोनापुर) के श्मशान घाट पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हर किसी की आंखें नम थीं और माहौल बेहद भावुक हो गया।
यह भी पढ़े- कैटरीना के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी पहली बार दिखाया अपना बेबी बंप, बोलीं- 'आठ महीने हो गए...'
केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री भी पहुंचे
इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्र सरकार की ओर से उनकी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी श्मशान स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पालतू कुत्तों को करवाए जुबीन के पार्थिव शरीर के दर्शन
जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा ने अपने पति को अलविदा कहने का एक और दिल छू लेने वाला तरीका अपनाया। उन्होंने अपने घर के प्यारे डॉग्स को जुबीन के कफन के पास लाकर उन्हें अंतिम बार दिखाया। यह नजारा इतना इमोशनल था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।
जुबीन की मौत के बारे में
गौरतलब है कि 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन गर्ग का निधन हो गया था। उनकी अचानक मौत ने ना सिर्फ असम, बल्कि पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। मंगलवार को जब उन्हें गुवाहाटी में अंतिम विदाई दी गई, तो पूरा माहौल उनकी यादों और संगीत की गूंज से भरा हुआ था।
बॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी, मूवी रिव्यू, बॉक्स ऑफिस और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए Filmibeat Hindi को फॉलो करें और पाएं मनोरंजन जगत का पूरा सार।


Click it and Unblock the Notifications











