जब जोहरा ने पूजा से 'टी' की जगह मांगी थीं 'शैंपेन'
पूजा ने जोहरा के निधन का समाचार पाने के बाद ट्विटर पर लिखा, "जोहरा के साथ मैंने बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म 'तमन्ना' में काम किया था। जब सेट पर उनसे चाय या कॉफी के लिए पूछा गया, तो उन्होंने शैंपेन लाने के लिए कहा था।"
पूजा ने लिखा, "मैं लंबी जिंदगी नहीं चाहती, लेकिन जीवन से भरपूर जिंदगी चाहती हूं। हां सचमुच। हे ईश्वर मुझे जोहरा की तरह ही जीवन और शैंपेन के लिए उत्साह और इच्छा देना।"
गौरतलब है कि भारतीय फिल्म जगत और रंगमंच का एक बड़ा नाम अभिनेत्री जोहरा सहगल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। पद्म विभूषण से सम्मानित वयोवृद्ध अभिनेत्री ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', और 'सांवरिया' जैसी 20 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर जोहरा ने वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी बातों से खूब गुदगुदाया। लोगों को एहसास दिलाया कि जिंदगी एक खूबसूरत किताब है, जिसे खुशी के साथ पढ़ना चाहिए।
जोहरा सहगल को वर्ष 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।


Click it and Unblock the Notifications












