Zero (FAKE) Reviews: दीपिका पादुकोण, वरूण धवन ने की शाहरुख की बुराई- सबसे बेकार फिल्म!
शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन सुपरस्टार के जहां कुछ फायदे हैं, वहीं नुकसान भी हैं। यहां दुश्मनों की कमी नहीं है और खासकर किंग खान से नफरत करने वालों की कमी तो कतई नहीं। यही नतीजा है कि ट्विटर पर जीरो कि निगेटिव पब्लिसिटी खुलकर की जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही ट्विटर पर जीरो की बुराई की जा रही है।
[यहां पढ़ें- शाहरुख खान की लेटेस्ट इंटरव्यू]
यहां तक की ट्विटर पर दीपिका पादुकोण से लेकर वरूण धवन, करण जौहर यहां तक की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी फेक अकाउंट बनाई गई है। जिससे haters जीरो की निगेटिव रिव्यू पोस्ट कर रहे हैं। जीरो को 2018 की सबसे बेकार फिल्म बताई जा रही है.. तो कहीं शाहरुख खान के एक्टिंग की बुराई की जा रही है।

लिहाजा, हम यहां ट्विटर से कुछ निगेटिव और फेक कमेंट्स लेकर आए हैं.. जो कि सेलिब्रिटीज के नकली अकाउंट से किये गए हैं। दर्शक किसी फेक या haters से गुमराह ना हों.. खुद जाकर थियेटर में फिल्म देंखे और अपनी राय लोगों से शेयर करें।


Click it and Unblock the Notifications