ZERO First Review: ब्लॉकबस्टर है शाहरुख खान की ये फिल्म- सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेंसर बोर्ड को फिल्म बेहद पसंद आई है और उन्होंने शाहरुख की इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर करार कर दिया है। फिल्म में इमोशन और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स परोसा गया है।
[यहां पढ़ें- शाहरुख खान की लेटेस्ट इंटरव्यू]
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने.. सभी जबरदस्त छा चुके हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। जहां पॉजिटिव रिस्पॉस देखा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो जीरो की रिपीट वैल्यू भी काफी अच्छी है। यानि की लोग एक बाद से ज्यादा भी फिल्म को देखना चाहेंगे।

फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का के किरदारों की तारीफ हो रही है। फिल्म को लेकर ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है। लेकिन हां, अब जीरो को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है। खास बात है कि जीरो 21 दिसंबर को सोलो रिलीज हो रही है.. लिहाजा, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है।
जहां 2018 में सलमान खान (रेस 3) और आमिर खान (ठग्स ऑफ हिंदुस्तान) ने लोगों को निराश किया है, वहीं, शाहरुख खान से अब ब्लॉकबस्टर की उम्मीद है। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं दिया। ऐसे में ज़ीरो की सफलता उनके लिए भी काफी जरूरी हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications