भीड़ में फंस गईं सलमान खान की हीरोईन जरीन खान- एक शख्स को मारा थप्पड़- देंखे VIDEO
हाल ही में जरीन खान एक स्टोर लांच के लिए औरंगाबाद पहुंची थीं। जहां स्टोर के मालिक ने पुलिस प्रोटेक्शन की जगह प्राइवेट बाउंसर्स रखे थे। नतीजा यह हुआ कि जरीन खान को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई और बाउंसर्स से भिड़ गई। कुछ लोगों ने जरीन को जबरदस्ती छूने की भी कोशिश की, जब एक्ट्रेस ने एक शख्स को जोरदार तमाचा भी जड़ दिया।
[यहां पढ़ें- शाहरुख खान की लेटेस्ट इंटरव्यू]
यहां सीधी गलती स्टोर के मालिक की मानी जा रही है, जिन्होंने सुरक्षा का सही इंतजाम नहीं करके रखा था। वहां मौजूद लोगों की मानें तो बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हिसाब से वहां काफी कम प्रोटेक्शन था। जैसे ही जरीन बाहर आईं.. भीड़ बेकाबू हो गई। जरीन खान का कहना है कि कुछ लोग भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें गलत ढंग से छू रहे थे इसीलिए उन्होंने थपप्ड़ मारा। उन्होंने कहा कि उनकी जगह कोई भी लड़की होती तो ऐसा ही करती।

नीचे दिये वीडियो में आप देंखेगे कि किस तरह ज़रीन ने वहां मौजूद भीड़ को धक्का देते हुए किसी तरह अपनी कार तक पहुंचने का रास्ता बनाया। जरीन ने भी माना है कि जब कहीं ऐसे जगह सिलेब्रिटीज़ को बुलाया जाता है तो वहां सुरक्षा के इंतज़ाम भी पक्के होने चाहिए। हाल ही में अपने कार एक्सिडेंट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई थीं।
बहरहाल यहां देंखे वीडियो किस तरह भीड़ में फंस गईं थीं जरीन खान-


Click it and Unblock the Notifications