मैंने कभी सोचा नहीं था कि फिल्मों का हिस्सा बन पाउंगी, सलमान खान ने मेरी जिंदगी बदल दी है- जरीन खान

By Staff

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपने दोस्ती पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी है। मैं मानती हूं कि भगवान ने उन्हें मेरी जिंदगी में खास भेजा है क्योंकि यदि वो नहीं होते तो मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होती। नहीं इसका मतलब यह नहीं कि मैं काम पाने के लिए हमेशा उनपर निर्भर रहूं या ऐसी उम्मीद करूं।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जरीन ने कहा, सलमान खान से मेरी बात होती रहती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं हमेशा उन्हें मैसेज या कॉल करती रहती हूं। उन्होंने मेरी जिंदगी बदल दी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा बन पाउंगी। हर रोज मुंबई में लाखों, करोंड़ो लोग फिल्मों में काम करने के सपने के साथ आते हैं। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। इसीलिए मैंने भी कुछ ऐसा सोचा नहीं था। लेकिन मैं सलमान खान की शुक्रगुजार रहूंगी कि मुझे ये मौका मिला।

Zareen Khan

साथ ही एक्ट्रेस ने कहा- मैं हमेशा उनसे मदद की उम्मीद नहीं रख सकती। जब जरूरत पड़े, मैं उनसे सलाह लेती हूं। उन्होंने मेरे लिए जो किया है, बहुत किया है। अब यह मेरी जर्नी है और मुझे खुद ही मेहनत करके आगे बढ़ना है और अपना रास्ता बनाना है।

यहां जानें और किन सितारों के लिए सलमान खान हैं गॉडफादर-

डॉक्टरों और पुलिस पर अटैक करने वालों के लिए सलमान खान का दमदार मैसेज- हो रही है तारीफ पर तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X