डॉक्टरों और पुलिस पर अटैक करने वालों के लिए सलमान खान का दमदार मैसेज- हो रही है तारीफ पर तारीफ
भारत में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन ऐसे में भी कई लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं, वहीं कई इलाकों पर पुलिस और डॉक्टरों पर भी हमला भी किये जाने की घटना सामने आई है। इन्हीं घटनाओं पर सलमान खान का गुस्सा फूटा है और उन्होंने एक वीडियो मैसेज शेयर किया है। वीडियो मैसेज में सलमान खान ने कहा कि, चंद जोकरों की वजह से ये बीमारी फैल ही है, इन चंद जोकरों की वजह से पूरा हिंदुस्तान घर पर है। बता दें, इस दमदार मैसेज के लिए सेलिब्रिटीज और फैंस सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
वीडियो में सलमान खान ने कहा, "अब जिंदगी का बिग बॉस शुरू हो गया है। ये कोरोना, कोविड-19, पहले ऐसा लगा कि फ्लू है खत्म हो जाएगा, लेकिन स्थिति अब और भी गंभीर हो गई है। मैं और मेरा परिवार यहां फॉर्महाउस में मौजूद हैं और हम सबने नियम बना लिया है कि उनके फार्म हाउस पर आ सकता है और न ही कोई बाहर जा सकता है।

सलमान खान ने आगे कहा कि जो सावधानी नहीं रखेगा तो उसे कोरोना हो जाएगा। वो व्यक्ति अपने परिवार में कोरोना फैलाएगा, परिवार मोहल्ले में और मोहल्ला देश को संक्रमित करेगा। मैं कई ऐसे लोगों को जानता हूं जो कभी घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन जबसे घर में बैठने को बोला गया वो बाहर निकलने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











