सोशल मीडिया पर वापस आईं जायरा वसीम और ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब- अकाउंट किया था डिलीट
एक्ट्रेस जायरा वसीम भले ही इस समय फिल्मी दुनिया से दूर चली गई हैं और उन्होने अभिनय करना बंद कर दिया हो लेकिन वो किसी ना किसी तरह से खबरों में छाई ही रहती हैं। वो अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए लोगों से साझा करते रहती हैं लेकिन कई बार वो काफी ज्यादा ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ था कि जायरा वसीम काफी दुखी हो गई थीं और अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया था।
लेकिन अब वो फिर से सोशल मीडिया पर वापस आ गई हैं। दरअसल जायरा वसीम ने टिड्डियों को लेकर एक ट्वीट कर दिया जिसके बाद वो लगातार बुरी तरह से ट्रोल हो रही थीं। बस यही कारण था कि वो सोशल मीडिया से चली गईं थीं। इसके बाद फिर से लोग उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वापस आने को लेकर सवाल किया कि.. अब ट्विटर पर वापस क्यों आई हैं।
फिलहाल 2 के लिए कास्टिंग की फेक खबर फैलाने वालों पर भड़के अक्षय कुमार- कर डाला ये ट्वीट


Click it and Unblock the Notifications











