फिलहाल 2 के लिए कास्टिंग की फेक खबर फैलाने वालों पर भड़के अक्षय कुमार- कर डाला ये ट्वीट
बॉलीवुड की चकाचौंध का दीवाना भला कौन नहीं है और यही कारण है के कई फ्रॉड इसका फायदा उठाकर स्ट्गलिंग एक्टर्स को ठग लेते हैं। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं कि लोग फेक कास्टिंग के नाम पर लोगों से वसूली कर लेते हैं। इस समय ये मामला सुपरस्टार अक्षय कुमार के चार्टबस्टर गाने फिलहाल 2 को लेकर सामने आया है। इस गाने के लिए किसी ने फेक कास्टिंग करने के लिए बकायदा एक खाका तैयार किया है जिसको अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बेनकाब कर दिया।
इसके पहले ऐसा ही कुछ सुपरस्टार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस को लेकर सामने आया था। फिलहाल 2 की अगर बात करें तो खबरें रहीं थीं कि इस गाने के लिए अक्षय कुमार कास्टिंग कर रहे हैं जिसका एडवरटीजमेंट भी किया जा रहा था।
Recommended Video

अब अक्षय कुमार ने बता दिया है कि नुपूर सैनन स्टारर इस गाने को लेकर फेक कास्टिंग की बात फैलाई जा रही है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फेक कास्टिंग के पंपलेट के साथ साथ लिखा है कि..
'कोरोना के समय फेक न्यूज तो बहुत सुनी, अब फेक कास्टिंग की भी हो रही है। #Filhall ये पढ़िए।' अक्षय कुमार ने जैसे ही इस बात का खुलासा किया लोग लगातार इसको साझा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान को इस बात के साथ सामने आना पड़ा था कि सलमान खान फिल्म्स किसी तरह की कास्टिंग अभी नहीं कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











