लीजिये युक्ता औऱ तूली का सहमति से हुआ तलाक और...

जी हां दोस्तों पूर्व विश्वसुंदरी युक्ता मुखी और उनके पति प्रिंस तुली का आपसी सहमति से तलाक हो गया और इसके बाद युक्ता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ लगाये गये सारे आरोपों को वापस ले लिया। बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय ने दोनों के तलाक को मंजूरी देते हुए फाइनली युक्ता की ओर से पति और ससुरालवालों के खिलाफ की गयी शिकायत याचिका को रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में पूर्व विश्वसुंदरी युक्ता मुखी ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि उनके पति प्रिंस तूली उन्हें जानवरों की तरह मारते-पीटते हैं। उनके पति ने उनका कई बार यौन उत्पीड़न किया है लेकिन वो अपने बेटे के कारण अभी तक चुप थीं लेकिन अब पानी सिर के ऊपर जा चुका है इसलिए उन्होंने अब अपने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है।

युक्ता ने प्रिंस के घरवालों पर यानी कि अपनी सांस, ननद पर भी संगीन आरोप लगाये थे और उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। युक्ता ने अपने पति को राक्षस और मनोरोगी कहकर संबोधित किया था। युक्ता मुखी ने सीधे तौर पर कहा कि तूली और उसका परिवार सामान्य लोगों की तरह व्यवहार नहीं करता है।

उन सबकी नजर युक्ता के पैसों पर है, युक्ता ने कहा कि उनकी शादी में खटपट तो शादी के एक महीने के बाद ही शुरू हो गयी थी लेकिन उन्होंने किसी तरह चार साल काट लिये लेकिन अब बात मेरे बेटे के भविष्य की है, जिसके कारण मुझे अपने पति और परिवार वालों के खिलाफ पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। इसलिए युक्ता ने आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कराया था।

यु्क्ता की शिकायत पर लोअर कोर्ट ने तूली के परिवार वालों को तो अग्रिम जमानत दे दी थी लेकिन तूली को नहीं जिसके बाद तूली को हाईकोर्ट जाना पड़ा था। कोर्ट ने दोनों को अपने रिश्तों को लेकर फिर से सोचने का समय दिया था जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया और बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X