कल तक राक्षस था युक्ता का पति आज बन गया परमेश्वर
Must Read: युक्ता या जीनत.. सबके पति जल्लाद
युक्ता ने प्रिंस के घरवालों पर यानी कि अपनी सांस, ननद पर भी संगीन आरोप लगाये थे और उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। युक्ता ने अपने पति को राक्षस और मनोरोगी कहकर संबोधित किया था। युक्ता मुखी ने सीधे तौर पर कहा कि तूली और उसका परिवार सामान्य लोगों की तरह व्यवहार नहीं करता है।
उन सबकी नजर युक्ता के पैसों पर है, युक्ता ने कहा कि उनकी शादी में खटपट तो शादी के एक महीने के बाद ही शुरू हो गयी थी लेकिन उन्होंने किसी तरह चार साल काट लिये लेकिन अब बात मेरे बेटे के भविष्य की है, जिसके कारण मुझे अपने पति और परिवार वालों के खिलाफ पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। इसलिए युक्ता ने आईपीसी की धारा 498 ए (क्रूरता) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कराया था।
बोली युक्ता मेरा पति राक्षस है राक्षस.मेरा जिस्म चाहता है बस
लेकिन अब खबर आ रही है कि युक्ता मुखी और उनके पति प्रिंस तुली ने बंबई उच्च न्यायालय से एक-दूसरे के खिलाफ दायर मामले खारिज करने का अनुरोध किया है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच में अब सुलह हो गयी है इसलिए दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ केस वापस लेने का मन बना लिया है।
मालूम हो कि यु्क्ता की शिकायत पर लोअर कोर्ट ने तूली के परिवार वालों को तो अग्रिम जमानत दे दी थी लेकिन तूली को नहीं जिसके बाद तूली को हाईकोर्ट जाना पड़ा था। कोर्ट ने दोनों को अपने रिश्तों को लेकर फिर से सोचने का समय दिया था जिसके बाद ही खबर आ रही है कि युक्ता-तुली के बीच किसी बात पर समझौता हो गया।
फिलहाल दोनों ने केस वापस लेने की अर्जी दे दी है। अब सोचने वाली बात यह है कि युक्ता के लिए कल तक उनका पति राक्षस था और आज परमेश्वर कैसे बन गया?
गौरतलब है कि साल 1999 में युक्तामुखी ने विश्वसुंदरी का खिताब जीत कर भारत का नाम रोशन किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भाग्य अपनाया था लेकिन उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली इसलिए उन्होंने शादी कर के घर बसाना उचित समझा और प्रिंस तूली से शादी कर ली। न्यूयॉर्क निवासी तूली एक बड़े बिजनेसमैन और फाइंनेस एडवाजर हैं। यु्क्ता ने साल 2008 में तूली से विवाह किया था और इस शादी से उनका एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications












